विश्व

ग्रीस में आतंकी हमले की साजिश नाकाम

Teja
29 March 2023 7:27 AM GMT
ग्रीस में आतंकी हमले की साजिश नाकाम
x

अटैक : पाकिस्तान अपनी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है।वह दोनों ग्रीस के एक यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था। हालांकि उनकी कोशिशें नाकाम कर दी गईं।

ग्रीक पुलिस के आतंकवाद-रोधी प्रभाग और देश की खुफिया सेवाओं ने एक आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट कर दिया। उन्होंने दो पाकिस्तानी आंतकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थियोडोरिकाकोस ने खुलासा किया कि ग्रीस में आंतकी हमले के पीछे का मास्टरमाइंड ईरान में रहने वाला एक पाकिस्तानी था। जांच से परिचित एक व्यक्ति ने खुलासा किया कि उनका लक्ष्य यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाना था। ग्रीक पुलिस ने कहा कि आतंकवादी समूह अपने मिशन को अंजाम देने के लिए और लोगों की भर्ती करना चाह रहा था।

Next Story