विश्व
नॉर्थ कोरिया में कोरोना का भयानक मंजर, 4 दिन में 8 लाख से ज्यादा केस, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा
Rounak Dey
15 May 2022 4:19 PM IST

x
सरकारी मीडिया के मुताबिक इसका प्रकोप अप्रैल महीने में राजधानी प्योंगयांग में शुरू हुआ था.
Corona virus case found in North Korea: दो साल तक कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को दुनिया से छिपाने वाला उत्तर कोरिया इस वक्त कोरोना से कराह रहा है. अभी चंद रोज पहले तानाशाह किम जोंग-उन के अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का पहला मामला सामने आने का खुलासा किया था. लेकिन अचानक चार दिन में सीधे एक से बढ़कर आठ लाख मरीज मिलने की बात किसी को हजम नहीं हो रही है यानी साफ है कोरोना महामारी को लेकर प्योंगयांग की सरकार ने दुनिया से बहुत सी बातें छिपाई हैं.
अधिकारिक वेबसाइट से हुई पुष्टि
आप को बता दें कि उत्तर कोरिया की अधिकारिक वेबसाइट में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर कोरोना के नए मरीज मिलने के साथ देश में युद्ध स्तर पर महामारी से लड़ने की जानकारी साझा की है. बीते चार दिनों में वहां 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों की मौत हुई है. रविवार को वहां 15 लोगों ने जान गंवाई. वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,20,620 हो चुकी है.
नॉर्थ कोरिया का कोरोना बुलेटिन
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,20,620 हो चुकी है. वहीं करीब 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं. इसी तरह देश में करीब 3,24,550 लोगों का इलाज चल रहा है.
नॉर्थ कोरिया में कोरोना का भयानक मंजर देखा जा रहा है. बता दें कि नॉर्थ कोरिया में लॉकडाउन लगा दिया गया है, गुरुवार को वहां कोरोना का पहला केस आया था. सरकारी मीडिया के मुताबिक इसका प्रकोप अप्रैल महीने में राजधानी प्योंगयांग में शुरू हुआ था.
Next Story





