विश्व

भयानक सड़क हादसा हुआ, कार के ऊपर दिखी लाश

jantaserishta.com
1 July 2022 5:49 PM IST
भयानक सड़क हादसा हुआ, कार के ऊपर दिखी लाश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्‍ली: 67 साल की महिला कार ड्राइवर ने एक चौराहे पर 26 साल के बाइक सवार को कार से जोरदार टक्‍कर मार दी. टक्‍कर खाकर बाइक सवार कार के ऊपर आ गया. दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. लेकिन महिला ड्राइवर कार की छत पर बाइक सवार की लाश के साथ ड्राइविंग करती रही. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो दिल दहलाने वाला है.

यह मामला मलेशिया के कुआला सेलंगोर कस्‍बे का है जहां 23 जून को यह हादसा हुआ. इस वीभत्‍स हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सीनियर सिटीजन महिला टक्‍कर मारने के बाद करीब 2 किलोमीटर तक कार चलाती रहीं. इस दौरान बाइक सवार युवक की लाश उनकी कार के ऊपर ही थी. इसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्‍हें टोका और हादसे के बारे में बताया.
वहीं, इस मामले में पुलिस के प्रवक्‍ता का बयान भी आया है. उन्‍होंने कहा कि महिला चौराहे पर कार को नहीं रोक पाई, इस कारण यह दुर्घटना हुई. कुआला सेलंगोर के पुलिस चीफ रमली कासा ने बताया कि टक्‍कर जोरदार थी, इस कारण बाइक सवार टक्‍कर खाकर कार की छत पर पहुंच गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
जब यह हादसा हुआ तो महिला अपने भाई और दोस्‍तों के साथ थीं. वहीं, बाइकसवार की लाश को पास के ही अस्‍पताल में पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिस बुजुर्ग महिला ने बाइक सवार को टक्‍कर मारी, वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं. इनमें डायबिटीज, किडनी की परेशानी, हाई ब्‍लड प्रेशर शामिल हैं. महिला को भी शरीर के निचले हिस्‍से में चोट आई है. हादसे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story