x
अबुजा : नाइजीरिया में एक भयानक हादसा हुआ है. एक बस दूसरे वाहन से टकरा गई। इसमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा नाइजीरिया के ओयो स्टेट के इबरपा इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी दी। इबरपा जिला अध्यक्ष गबेंगा ओबालोवो ने कहा कि यह एक भयानक दुर्घटना थी। हमने 20 से अधिक पूरी तरह से जले हुए शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा वाहन की तेज गति के कारण हुआ।
यात्रियों को ले जा रहे दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद बस में आग लग गई। यह आग बुझाई नहीं जा सकी। उन्होंने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नाइजीरिया की खराब सड़कों पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन से दुर्घटनाएं होती हैं। इस साल जुलाई की शुरुआत में उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के कडुना राज्य में एक राजमार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में 30 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है। सड़क सुरक्षा आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया में पिछले साल 10,637 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 5,101 लोग मारे गए और 30,000 से अधिक घायल हुए।
Next Story