
x
ईरान में तेल पाइपलाइन में हुआ विस्फोट
Oil Pipeline Blast in Iran: ईरान की एक तेल पाइपलाइन में बुधवार को विस्फोट हो गया है. ये घटना देश के दक्षिणी हिस्से में हुई है. अभी तक जानमाल को हुए नुकसान की खबर नहीं आई है (Iran Pipeline Blast). मामले में ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया है कि हादसा इसलिए हुआ है क्योंकि पाइपलाइन का बुनियादी ढांचा काफी पुराना हो गया था. एजेंसी ने बताया कि विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए हैं. इससे पता चलता है कि विस्फोट काफी तेज हुआ है.
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
Next Story





