विश्व

भयानक हादसा: कंटेनर डिपो में आग लगने से 20 की मौत, 400 से अधिक घायल

jantaserishta.com
5 Jun 2022 11:13 AM IST
भयानक हादसा: कंटेनर डिपो में आग लगने से 20 की मौत, 400 से अधिक घायल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

चटगांव: बांग्लादेश के चटगांव में शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया. यहां के सीताकुंडा उपजिला में एक निजी इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) में विस्फोट के कारण लगी आग में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक घायल हो गए.

चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) पुलिस चौकी के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) अलाउद्दीन तालुकदार ने बताया कि सुबह 10:15 बजे तक इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है. शवों को मुर्दाघर में रख दिया गया है.
रेड क्रिसेंट यूथ चटगांव में स्वास्थ्य और सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने बताया, "इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 350 सीएमसीएच में हैं. अन्य अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story