रूस-चीन के विमानों के कारण बढ़ा तनाव, जानें पूरी बात

फाइल फोटो
टोक्यो: जापान में एक तरफ मंगलवार को क्वाड समिट का आयोजन चल रहा था तो वहीं रूस और चीन ने उस दौरान युद्ध अभ्यास कर हलचलें तेज कर दीं। रूस के विदेश मंत्री ने मंगलवार को बताया कि उनकी और चीन की सेना ने 13 घंटे तक युद्धाभ्यास किया। यह संयुक्त पेट्रोलिंग जापानी समुद्र और पूर्वी चीन समुद्र में की गई। इसमें रूस के TU-95 बॉम्बर्स और चीन के Xian H-6 जेट्स ने हिस्सा लिया। इस युद्धाभ्यास पर तीखा रिएक्शन देते हुए जापान ने उकसावे की कार्रवाई बताया है तो अमेरिका ने कहा कि इससे पता चलता है कि रूस और चीन एक दूसरे के कितना करीब आ चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





