विश्व
उत्तर-दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ा तनाव, यूएनसी प्रवक्ता का दावा- केपीए सैनिकों ने सीमा पार की तो चलीं गोलियां
jantaserishta.com
24 Aug 2025 2:50 PM IST

x
सोल: अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान (यूएनसी) के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि लगभग 30 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने अंतर-कोरियाई सीमा पार कर की। इसके विरोध में चेतावनी देते हुए दक्षिण कोरिया की सेना ने गोलियां चलाईं।
योनहाप समाचार एजेंसी के सवाल में यूएनसी के प्रवक्ता ने यह टिप्पणी की। इससे एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई सेना की आलोचना की थी कि उसने पिछले सप्ताह सीमा सुदृढ़ीकरण परियोजना पर काम कर रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों को चेताते हुए 10 से ज्यादा गोलियां (वॉर्निंग शॉट्स) चलाईं।
योनहाप के मुताबिक, प्रवक्ता ने ईमेल के माध्यम से कहा कि यूएनसीएमएसी जांच दल ने पुष्टि की है कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) के लगभग 30 सदस्यों ने सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पार को पार किया था।
यूएनसीएमएसी, यूएनसी सैन्य युद्धविराम आयोग का संक्षिप्त रूप है। अधिकारी ने कहा, "आरओके बलों ने केपीए के सैनिकों को कई बार चेतावनी दी कि वे एमडीएल पार कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आरओके बलों ने केपीए सैनिकों को एमडीएल के उत्तरी हिस्से में लौटने के लिए मजबूर करने हेतु एक निश्चित क्षेत्र में चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं।"
आरओके, दक्षिण कोरिया के आधिकारिक नाम, कोरिया गणराज्य का संक्षिप्त रूप है। प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि घटना मंगलवार को घटी। इसके बाद यूएनसीएमएसी के सदस्यों ने मामले की जांच शुरू की।
यूएनसी ने बताया कि उत्तर कोरियाई सैन्य समकक्षों ने इस संबंध में पहले ही बात की थी। प्रवक्ता ने कहा, "यूएनसी गलत व्याख्या और आकस्मिक घटनाओं के जोखिम को कम करने में पूर्व सूचना और संवाद के महत्व को समझता है।"
उन्होंने कहा, "हम हमारे स्थायी समझौतों से संबंधित अन्य संभावित मुद्दों पर केपीए समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।" पिछले साल अप्रैल से, उत्तर कोरियाई सैनिकों को एमडीएल के पास कांटेदार तार की बाड़ और टैंक-रोधी अवरोधक लगाते देखा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





