विश्व

Indus जल मुद्दे पर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान ने दी सख्त चेतावनी

Ratna Netam
30 Jun 2026 8:52 PM IST
Indus जल मुद्दे पर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान ने दी सख्त चेतावनी
x
कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Islamabad इस्लामाबाद : सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने दावा किया कि यदि पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह को रोकने की कोशिश की गई तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में मुसादिक मलिक ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान के लिए जीवनरेखा है और इसके अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुसादिक मलिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान अपने जल अधिकारों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा और जो भी देश के हिस्से के पानी पर दावा करेगा या उसे रोकने का प्रयास करेगा, उसे सख्त प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने यह भी कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिले जल अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या हस्तक्षेप अस्वीकार्य होगा।

इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच जल संसाधनों को लेकर एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि भारत की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।विशेषज्ञों का मानना है कि सिंधु जल संधि लंबे समय से भारत-पाकिस्तान संबंधों में एक संवेदनशील मुद्दा रही है और इस पर समय-समय पर दोनों देशों के बीच बयानबाजी होती रहती है।

Next Story