विश्व
London: दस साल लगातार, लंदन चुना गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर
jantaserishta.com
21 Nov 2024 3:25 PM IST

x
लंदन: लंदन को लगातार 10वें साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की वार्षिक रैंकिंग में बेस्ट सिटी चुना गया। ब्रिटिश राजधानी ने न्यूयॉर्क, पेरिस और टोक्यो को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्पॉट बरकरार रखा। रियल एस्टेट, पर्यटन और आर्थिक विकास में ग्लोबल एडवाइजर, रेजोनेंस द्वारा संकलित रैंकिंग, 1 मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों का मूल्यांकन करती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन का दबदबा रैंकिंग में हमेशा रहा है। भले ही मूल्यांकन मानदंड हर साल बदलते रहते हैं। रैंकिंग लंदन की ग्लोबल अपील को दर्शाती है। यह एक ऐसा शहर है जो सांस्कृतिक विरासत, मजबूत बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक रहा है। इस साल की रैंकिंग में, पब्लिक परसेप्शन को शामिल किया गया। पहली बार, 30 देशों के 22,000 से अधिक लोगों की अंतर्दृष्टि को शामिल किया गया और विश्लेषण में परसेप्शन बेस्ड डाटा जोड़ा गया।
मूल्यांकन में कई अन्य कारकों पर विचार किया गया, जिसमें वातावरण की गुणवत्ता, सांस्कृतिक जीवंतता, भोजन, नाइटलाइफ, खरीदारी और बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इसमें रीजनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता का भी आकलन किया।
रेजोनेंस के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस फेयर ने कहा, "लोग आगे बढ़ रहे हैं और पलायन कर रहे हैं, महामारी के दौरान यह ट्रेंड और बढ़ गया है। लोग न केवल किफायती बल्कि मनमोहक स्थानों की भी तलाश कर रहे हैं। परिणामों से पता चलता है कि दुनिया भर के लोग सबसे बड़े शहरों में रहने, घूमने और काम करने की इच्छा रखते हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





