विश्व

फ्लोरिडा सामूहिक गोलीबारी में दस घायल

Rani Sahu
31 Jan 2023 6:11 PM IST
फ्लोरिडा सामूहिक गोलीबारी में दस घायल
x
तल्हासी,(आईएएनएस)| अमेरिका के फ्लोरिडा के लेकलैंड से गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कम से कम दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सीएनएन ने लेकलैंड पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार की घटना में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है।
लेकलैंड पुलिस विभाग के प्रमुख सैम टेलर ने कहा कि चार दरवाजे वाली एक डार्क ब्लू कलर की निसान शूटिंग स्थल पर रुकी और चारों खिड़कियों को खोलकर गोलीबारी शुरु कर दी गई।
इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से ड्रग बरामद किया गया है।
--आईएएनएस
Next Story