विश्व

अमेरिका के इस शहर में दर्ज किया गया तापमान

Sonam
24 July 2023 8:50 AM GMT
अमेरिका के इस शहर में दर्ज किया गया तापमान
x

अमेरिका के फीनिक्स शहर में गर्मी ने 49 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह लंबे समय से राष्ट्र का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। एरिजोना प्रांत में स्थित इस शहर का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब तक सिर्फ सात बाहर ही शहर का तापमान इतना दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने फीनिक्स में लगातार चौथे दिन तापमान का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस सप्ताह का प्रत्येक दिन पिछले दिन की तुलना में अधिक गर्म दर्ज किया गया है।

फीनिक्स एज नेशनल वेदर सर्विस ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि आज दोपहर फीनिक्स में तापमान 119 फारेनहाइट (48.33 डिग्री सेल्सियस) की एक और रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की है। कृपया आज गर्मी से सुरक्षा को ध्यान में रखें क्योंकि हीटरिस्क प्रमुख से चरम स्तर पर बना हुआ है!

लगातार 20 दिन से तापमान 43 से ऊपर

शहर में लगातार भयंकर गर्मी पड़ने की अवधि का रिकॉर्ड भी टूट गया है। एक क्षेत्रीय रेडियो स्टेशन के अनुसार, तापमान 20 दिनों से अधिक समय से 43 डिग्री से ऊपर है। पिछली बार ऐसा ही रिकॉर्ड 1974 में दर्ज किया गया था जब उच्च तापमान लगातार 18 दिनों तक रहा था।

इतनी अधिक गर्मी ने लोगों को जीवन कठिनाई कर दिया है। लोगों को बोलना है कि रात को भी तापमान 32 ड्रिग्री से नीचे नहीं जाता है। लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बचते हैं।

दुनिया के कई हिस्से भयंकर गर्मी के चपेट में

बता दें भयंकर गर्मी, अमेरिका से लेकर यूरोप, चीन तक कहर ढा रही है। गर्मी को देखते हुए इटली के 23 शहरों में रेड अलर्ड घोषित किया गया है। वैज्ञानिकों ने लंबे समय से चेतावनी दे रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन, मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन जलाने से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के कारण, गर्मी की लहरें अधिक बार, गंभीर और खतरनाक हो जाएंगी और उन्होंने सरकारों से उत्सर्जन में भारी कमी लाने का आह्वान किया है।

Sonam

Sonam

    Next Story