विश्व

ऑस्ट्रेलिया में चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद किशोरी गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 Aug 2025 12:18 PM IST
ऑस्ट्रेलिया में चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद किशोरी गिरफ्तार
x
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक किशोरी ने अन्य किशोरी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सिडनी से 110 किलोमीटर उत्तर में न्यूकैसल शहर के उपनगर एजवर्थ में सोमवार रात लगभग 10:20 बजे चाकू से हमले की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।
अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एक किशोरी को चोटिल पाया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने से पहले एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा उपचार दिया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
एक दूसरी किशोरी, जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि वह पीड़िता को जानती थी, को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पीड़िता 13 साल की थी और गिरफ्तार की गई लड़की 14 साल की है।
मंगलवार सुबह तक, पुलिस ने कोई आरोप नहीं लगाया था। एनएसडब्ल्यू पुलिस ने एक बयान में कहा कि अपराध स्थल का पता लगा लिया गया है, जिसकी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा फोरेंसिक जांच की जाएगी, और पुलिस अधिकारियों ने लड़की की मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
ये घटना सिडनी के पश्चिमी उपनगर में एक व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या करने के एक दिन बाद सामने आई है। हमलावर ने महिला पर चाकू से ही वार किया था। सोमवार को पुलिस के एक बयान में कहा गया कि रविवार शाम 5 बजे के कुछ ही देर बाद, मध्य सिडनी से 28 किलोमीटर पश्चिम में माउंट प्रिचर्ड स्थित एक अस्पताल में चाकू के घाव के साथ एक महिला के पाए जाने की सूचना पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।
एम्बुलेंस पैरामेडिक्स पहुंचे और 62 वर्षीय महिला का इलाज किया, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 28 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार कर पास के एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। हत्या दस्ते की सहायता से पूछताछ के बाद, 28 वर्षीय व्यक्ति पर घरेलू हिंसा के तहत हत्या का एक मामला दर्ज किया। उसे ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया और वह सोमवार को सिडनी की एक अदालत में पेश होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story