विश्व

टीचर गया जेल, सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों के साथ किया यौन शोषण

jantaserishta.com
14 Jun 2022 2:29 PM IST
टीचर गया जेल, सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों के साथ किया यौन शोषण
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्‍ली: योग सिखाने वाले एक फर्जी टीचर पर लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आई है. यह शख्‍स 5 महीनों से ऐसा कर रहा था. इस फर्जी शिक्षक ने समुद्री बीच और सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों के साथ यौन शोषण किया.

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्‍स ऑस्‍ट्र‍ेलिया के क्‍वींसलैंड का रहने वाला है. इस शख्‍स ने दो लड़कियों के साथ यौन शोषण किया, जिनकी उम्र 20 साल के करीब थी. अब शख्‍स कोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना करेगा.
इस फर्जी योग शिक्षक पर आरोप है कि उसने फिटनेस के तरीके सिखाने के नाम पर महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. शख्‍स को 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. उस पर यौन शोषण के अब तक दो मामले सामने आए हैं.
हालांकि, यह शख्‍स जमानत पर रिहा हो गया है. लेकिन वह मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में 28 जून को पेश होगा. अब तक की जांच में सामने आया है कि इस शख्‍स ने सारे अपराध, क्‍वींसलैंड के उत्‍तरी इलाके में मौजूद बीच पर किए थे.
वहीं, पुलिस ने लोगों से कहा कि अगर किसी के साथ इस तरह का व्‍यवहार इस इलाके में हुआ है तो रिपोर्ट करें. पुलिस ने इस मामले में एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story