विश्व

टीचर गिरफ्तार, अश्लील चैट का हुआ खुलासा

jantaserishta.com
20 May 2022 5:34 PM IST
टीचर गिरफ्तार, अश्लील चैट का हुआ खुलासा
x

नई दिल्ली: एक महिला टीचर पर अपने स्कूल की छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा. इस मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. टीचर की इस हरकत की शिकायत खुद उसके पति ने की थी.

पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और पूछताछ के बाद महिला टीचर को अरेस्ट कर लिया. 26 वर्षीय इस टीचर का नाम ओलिविया ओर्ट्ज़ (Olivia Ortz) है, जो कि अमेरिका के पेंसिल्वेनिया की रहने वाली है.
ओलिविया एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाती थी. आरोप है कि इसी दौरान उसने हाईस्कूल की 17 साल की फीमेल स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न किया. इसकी भनक ओलिविया के पति उस वक्त लगी जब उसने अपनी पत्नी का आईपैड चेक किया.
आईपैड में उसे ओलिविया और फीमेल स्टूडेंट के बीच हुई बातचीत के कई आपत्तिजनक मैसेज मिले. जिसके बाद उसने ओलिविया की हरकत के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल को बता दिया. प्रिंसिपल ने ओलिविया को स्कूल से निलंबित कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते पुलिस ने ओलिविया को गिरफ्तार कर लिया. ओलिविया को लॉरेंस काउंटी लॉकअप में रखा गया है. मामले की अगली सुनवाई 25 मई को निर्धारित की गई है.
वहीं, छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब महिला टीचर के पति घर पर नहीं होते थे, तब कई बार वह उनके घर गई थी. गौरतलब है कि इसी स्कूल के एक म्यूजिक टीचर पर भी छात्रों के साथ यौन दुराचार के आरोप लगे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story