विश्व

40 टन लोहे के फ्रिज बने टैंक! रूस की सेना का हुआ ये हाल

jantaserishta.com
9 March 2022 12:09 PM IST
40 टन लोहे के फ्रिज बने टैंक! रूस की सेना का हुआ ये हाल
x

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने के लिए रूस से 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला आया था, लेकिन वह अबतक अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाया है और उसके साथ आए जवान बुरे हालातों से जूझ रहे हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह काफिला कीव से करीब 20 मील (लगभग 32 किलोमीटर) की दूरी पर है.

रूस का यह काफिला यांत्रिक समस्याएं, ईंधन आपूर्ति और यूक्रेनी सेना के कड़े जवाबी हमले की वजह से कई दिनों से यहीं फंसा हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के इलाके में जहां रूसी सेना मौजूद है वहां माइनस 20 डिग्री तक तापमान गिर रहा है. इसकी वजह से रूसी सेना के टैंक मानों 40 टन के लोहे वाले फ्रिज जैसे बन गए हैं.
खबर के मुताबिक, पूर्व ब्रिटिश आर्मी मेजर केविन प्राइस ने कहा है कि तापमान गिरने के साथ-साथ रूसी टैंक और कुछ नहीं बल्कि '40 टन के फ्रीजर' बन जाएंगे. उनका दावा है कि इससे रूसी सैनिकों का मनोबल टूटेगा क्योंकि वह ठंडे मौसम में युद्ध (Arctic-style warfare) के लिए तैयार नहीं दिख रहे.
जमा देनी वाली इस ठंड में रूसी जवान टैंक के अंदर ही रहने को मजबूर हैं. आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिरने का अनुमान है. यह जवानों के साथ-साथ यूक्रेन छोड़ने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी दिक्कत पैदा करेगा.
रूस ने पिछले महीने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी. हालांकि, यूक्रेन की तरफ से भी लगातार जवाब दिया जा रहा है. यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने अबतक रूस के 12 हजार से ज्यादा सैनिक मार गिराए हैं, वहीं 300 टैंकों को तबाह किया गया है. दूसरी तरफ रूसी सेना की तरफ से यूक्रेन के अहम शहरों पर बमबारी जारी है, जिसमें कई आम नागरिकों की मौत हो चुकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story