विश्व

ईद पर भी बेरहम हुआ तालिबान, नमाज के वक्त राष्ट्रपति भवन के पास दागे तीन रॉकेट, देखे वीडियो

jantaserishta.com
20 July 2021 10:19 AM IST
ईद पर भी बेरहम हुआ तालिबान, नमाज के वक्त राष्ट्रपति भवन के पास दागे तीन रॉकेट, देखे वीडियो
x

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में स्थित राष्ट्रपति भवन (Presidential Building Palace) के पास एक रॉकेट से हमला (Rocket Attack) किया गया है. विदेशी बलों की वापसी के बाद से ही तालिबान (Taliban) तेजी से अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर कब्जा करने में जुटा हुआ है. काबुल के परवान-से क्षेत्र से एक कार के जरिए तीन मिसाइलों को दागा गया है. ये मिसाइलें बाग-ए-अली मरदा (Bagh-e Ali Mardan), चमन-ए-हुजुरी (Chaman-e Huzoori ) और पुलिस डिस्ट्रिक्ट क्षेत्र में गिरी हैं.

सूत्रों का कहना है कि ईद-अल-अजहा (Eid-Al-Adha) की नमाज के दौरान ये तीनों मिसाइलें राष्ट्रपति भवन (Missile Attack on Kabul Presidential Palace) के पास के इलाके में गिरी हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन रॉकेट्स को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह आठ बजे कार के जरिए दागा गया. इस दौरान किलेनुमा ग्रीन जोन में धमाकों की आवाजों को सुना गया. ग्रीन में राष्ट्रपति भवन के अलावा दुनिया के कई देशों के दूतावास और अन्य प्रमुख इमारतें मौजूद हैं. इसके अलावा यहां पर अमेरिकी मिशन भी मौजूद है. इस इलाके में सुरक्षा सबसे अधिक होती है.
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि ईद-अल-अजहा की छुट्टियों को शुरुआत के अवसर पर राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) के भाषण से पहले मंगलवार को कम से कम तीन रॉकेट से राजधानी में हमला किया गया. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मिरवाइज स्टानिकजई ने कहा कि आज अफगानिस्तान के दुश्मनों ने काबुल शहर के विभिन्न हिस्सों में रॉकेट हमले किए. इन रॉकेट्स ने तीन जगहों को निशाना बनाया. हालांकि, इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. हमले के कुछ मिनट बाद राष्ट्रपति गनी ने अपने कुछ शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्र के नाम एक संबोधन शुरू किया. इससे पहले भी कई बार राष्ट्रपति भवन को रॉकेट हमलों के जरिए निशाना बनाया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story