विश्व

तालिबान ने सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को काम पर लौट जाने के लिए कहा...

Neha Dani
28 Aug 2021 12:53 AM GMT
तालिबान ने सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को काम पर लौट जाने के लिए कहा...
x
एटीएम में पैसे नही हैं। इसके कारण काबुल के लोगों के पास नकदी की किल्लत है। एटीएम में पैसे नहीं होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

तालिबान ने सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को काम पर लौट जाने के लिए कहा है। कई प्रशिक्षित और पढ़े-लिखे अफगानिस्तानी देश छोड़कर चले गए हैं। इसके चलते सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए तालिबान के प्रवक्ता ने यह अपील की है।

2001 से पहले जब अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था, उस समय महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं थी। महिलाओं को काम करने से हतोत्साहित किया जाता था और कई बार उन्हें रोका भी जाता था। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य प्रणाली में कर्मचारियों की कमी को लेकर बढ़ती शिकायतों के चलते तालिबान का नया चेहरा सामने आया है।
इसके प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान में कहा, इस्लामिक अमीरात के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र और प्रांतों की सभी महिला कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से काम पर जाएं।
बैंक में कैश को लेकर लोग हैं परेशान
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हालात बहुत खराब हो गए हैं। तालिबान के भय से लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं। अफगानिस्तान की की सत्ता पर तालिबानियों के काबिज होने के कुछ ही दिनों बाद यहां के लोगों की मुश्किलें शुरू हो गई हैं। दरअसल यहां के बैंक बंद पड़े हैं और एटीएम में पैसे नही हैं। इसके कारण काबुल के लोगों के पास नकदी की किल्लत है। एटीएम में पैसे नहीं होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।


Next Story