विश्व
तालिबान नेता ने शरिया कानून के अनुसार सजा का दिया आदेश
jantaserishta.com
15 Nov 2022 10:57 AM IST

x
DEMO PIC
काबुल (आईएएनएस)| तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्ला अखुंदजादा ने देश में न्यायाधीशों को इस्लामिक शरिया कानून के अनुसार लूट, अपहरण और राजद्रोह जैसे अपराधों के लिए सजा देने का आदेश दिया है। बीबीसी ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से बताय कि यह आदेश रविवार को न्यायाधीशों के एक समूह के साथ अखुंदजादा की बैठक के बाद दिया गया।
मुजाहिद ने तालिबान नेता के हवाले से कहा, चोरों, अपहरणकतार्ओं और देशद्रोहियों केसों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
अफगानिस्तान के एक धार्मिक नेता ने सोमवार को बीबीसी को बताया कि शरिया कानून के तहत दंड में अंग विच्छेदन, सार्वजनिक रूप से कोड़े मारना और पत्थरबाजी शामिल हो सकता है।
यह कदम अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की दिशा में एक और कदम है।
पिछले हफ्ते तालिबान ने काबुल के सभी सार्वजनिक पार्कों और जिम में महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
महिलाओं को बिना पुरुष संरक्षक के लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से भी रोक दिया गया है, जबकि किशोर लड़कियों को अभी स्कूलों में भी जाने नहीं दिया जा रहा है।
मई में महिलाओं को सार्वजनिक रूप से नकाब पहनने का आदेश दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





