विश्व

तालिबान ने ISIS के कमांडर को मार गिराया, कई हमलों को दे चुका है अंजाम

Neha Dani
13 Jun 2022 11:11 AM GMT
तालिबान ने ISIS के कमांडर को मार गिराया, कई हमलों को दे चुका है अंजाम
x
5 लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई और 22 लोग घायल हुए थे। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

तालिबान ने ISIS के एक कमांडर को मार गिराए जाने का दावा किया है। तालिबान ने मीडिया को बातचीत में बताया कि उसने ISIS के कमांडर को मार गिराया है। तालिबान की राजधानी काबुल के जिला बगरामी में एक पुलिस अभियान के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही तालिबान ने एक व्यक्ति को इस कार्रवाई में पकड़ने का भी दावा किया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि इस कमांडर ने तालिबान के काबुल समेत कई राज्यों की मस्जिद, मजारों और बिजली घरों पर बेतहाशा हमलों को अंजाम दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि साल 2014 से ही यह आतंकी संगठन अफगानिस्तान में सक्रिय है। प्रवक्ता ने ISIS को तालिबान का घोर दुश्मन करार दिया। उन्होंने कहा उनके कारण ही तालिबान की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में है।
दरअसल, ऐसी ही कायराना हरकत ISIS ने मई महीने में की थी। जब उसने अफगान शहर के मजार-ए-शरीफ में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में तब 9 लोग हताहत हुए थे और 15 गंभीर रुप से घायल हो गए थे। अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत रीना अमीरी ने कहा कि इस तरह की आतंकवादी गतिविधियां तालिबान के लिए ठीक नहीं हैं। जितना जल्दी हो इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।
महिलाओं और मानवाधिकारों की समर्थक अमीरी ने बल्ख और काबुल हमले पर कहा कि तालिबान को भी अब अपने सही रास्ते का चुनाव करना चाहिए। अमीरी ने ट्वीट कर कहा कि काबुल में हुए इस कायराना हमले का मकसद है तालिबान को फिर से पथ से उतारना। उन्होंने कहा इन भयानक हमलों को रोकने और सभी अफगानों की सुरक्षा और जरूरतों को संबोधित करने पर तालिबान का ध्यान केंद्रित होना चाहिए।
खामा सूत्रों के हवाले से बल्ख राज्य में हुए विस्फोट के निशाने पर हजारा के यात्री वाहन थे। इसके अलावा काबुल के हजरत जकारिया मस्जिद में लगभग 30 लोग मारे गए और कई घायल हुए। अस्पताल के मुताबिक, 5 लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई और 22 लोग घायल हुए थे। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

Next Story