विश्व

तालिबान ने ईरानी फोटो पत्रकार को किया रिहा: मीडिया

jantaserishta.com
27 Aug 2023 9:00 AM IST
तालिबान ने ईरानी फोटो पत्रकार को किया रिहा: मीडिया
x
तेहरान: पिछले हफ्ते अफगानिस्तान में हिरासत में लिए गए ईरान के फोटो पत्रकार मोहम्मद-हुसैन वेलायती को रिहा कर दिया गया है। ईरान की अर्ध-आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी नेे यह जानकारी दी। वेलायती इसी एजेंसी के लिए काम करते हैं।
रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि पत्रकार को शुक्रवार रात काबुल में ईरानी दूतावास को सौंप दिया गया। इसमें कहा गया कि रिहाई की पुष्टि तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने की, लेकिन रिपोर्टर को अभी तक ईरान नहीं भेजा गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक तस्नीम ने बताया कि "तालिबान बलों" ने वेलायती को 19 अगस्त को अफगानिस्तान की उनकी 10 दिवसीय निजी यात्रा के अंत में बिना किसी स्पष्टीकरण के गिरफ्तार कर लिया, जब वह ईरान लौट रहे थे। एक्स पर एक पोस्ट में, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार रात कहा कि वेलायती को ईरान वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story