विश्व

मार्क जुकरबर्ग के थ्रेड्स के मुकाबले तालिबान ने एलन मस्क के ट्विटर का किया समर्थन

jantaserishta.com
11 July 2023 11:34 AM IST
मार्क जुकरबर्ग के थ्रेड्स के मुकाबले तालिबान ने एलन मस्क के ट्विटर का किया समर्थन
x
नई दिल्ली: तालिबान इंस्टाग्राम पर मार्क जुकरबर्ग द्वारा संचालित थ्रेड्स के मुकाबले एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर के समर्थन में सामने आया है और कहा है कि अन्य प्लेटफॉर्म ओरिजनल माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की जगह नहीं ले सकते।
तालिबान नेता अनस हक्कानी ने आधिकारिक तौर पर मेटा थ्रेड्स पर ट्विटर का समर्थन किया, जिसके लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर 100 मिलियन से अधिक यूजर हो गए हैं। हक्कानी ने पोस्ट किया, ''अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की तुलना में ट्विटर के दो महत्वपूर्ण फायदे हैं। पहला 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' और दूसरा ट्विटर का पब्लिक नेचर और विश्वसनीयता।''
उन्होंने कहा कि ट्विटर के पास मेटा जैसी इनटोलरेंस पॉलिसी नहीं है। तालिबान के वरिष्ठ सदस्य ने कहा, ''अन्य प्लेटफॉर्म इसकी जगह नहीं ले सकते।'' एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, "यह क्या हो गया है, यहां तक कि तालिबान भी ट्विटर का समर्थन कर रहा है"। रिपोर्टों के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में मस्क के सत्ता संभालने और इसमें भारी बदलाव करने के बाद से ट्विटर को कई प्रमुख लोग, मशहूर हस्तियां और विज्ञापन ब्रांड नापसंद करने लगे है, लेकिन तालिबान इसे पसंद कर रहा है।
वाइस की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी में मस्क द्वारा 8 डॉलर प्रति माह पर तालिबान के दो अधिकारियों ने ब्लू वेरिफिकेशन चेक मार्क भी खरीदे। तालिबान अपने मैसेज को अपने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में आगे रहा है। रिपोर्ट में कहा, ''फेसबुक और टिकटॉक दोनों तालिबान को एक आतंकवादी संगठन के रूप में देखते हैं और उन्हें पोस्ट करने से रोकते हैं। यह एक प्रतिबंध है जो आज भी जारी है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story