विश्व

Taliban की वजह से आया भुखमरी और बीमारी का संकट, यूएन फूड रिलीफ एजेंसी का खुलासा

Rounak Dey
26 Aug 2021 5:34 AM GMT
Taliban की वजह से आया भुखमरी और बीमारी का संकट, यूएन फूड रिलीफ एजेंसी का खुलासा
x
वर्ष की शुरुआत के बाद से यहां पर संघर्ष और असुरक्षा के चलते 5,50,000 से अधिक अफगानों ने अपना घर छोड़ दिया।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से हालात लगातार खराब हो रहे हैं। यहां पर लोगों में भुखमरी और बीमारियों का संकट गहराता जा रहा है। अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि यहां पर कोरोना और सूखे के चलते तबाही मची हुई है, जिसके चलते यहां पर भुखमरी का संकट बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य राहत एजेंसी (UN food relief agency) ने बताया कि अफगानिस्तान में 14 मिलियन लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।

14 मिलियन लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बुधवार को बताया अफगानिस्तान में 14 मिलियन लोग आज भुखमरी का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही 2 मिलियन कुपोषित बच्चों को तत्काल इलाज की जरूरत है। डब्ल्यूएफपी के क्षेत्रीय निदेशक जान आयलीफ (John Aylieff) ने बताया कि अफगानिस्तान में 14 मिलियन लोग टेबल पर खाना रखने (Put food on the table) के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यूएन न्यूज ने इस रिपोर्ट की जानकारी दी।
पिछले महीने गेहूं की कीमत में 25 प्रतिशत उछाल
इसके साथ ही जान आयलीफ ने बताया कि पिछले महीनों में गेहूं की कीमत में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके चलते यहां पर लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इसके साथ ही देश में जारी उथल-पुथल के चलते अफगानिस्तान संकट में है। अब यहां पर भविष्य देख पाना मुश्किल होता जा रहा है। वर्ष की शुरुआत के बाद से यहां पर संघर्ष और असुरक्षा के चलते 5,50,000 से अधिक अफगानों ने अपना घर छोड़ दिया।


Next Story