विश्व

तालिबान ने यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने पर लगाई रोक

Admin Delhi 1
29 Jan 2023 7:25 AM GMT
तालिबान ने यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने पर लगाई रोक
x

दिल्ली: तालीबान सरकार ने एक बड़ा फैसला जारी किया है। सरकार ने लड़कियों को शिक्षा हासिल करने से रोकने के लिए एक नया नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि तालिबान ने नया फरमान जारी करते हुए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में छात्राओं पर रोक लगा दी है। तालिबान ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को आदेश दिया है कि वह छात्राओं को यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की अनुमति न दें।

उनके तालिम हालिस करने का विरोधी

बता दें कि तालिबान मूल रूप से महिलाओं की आजादी और उनके तालिम हालिस करने का विरोधी रहा है। यही वजह है अफगानिस्तान में कब्जा जमाने के बाद से तालिबान देश की महिलाओं और लड़कियों पर जुल्म ढा रहा है।

उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा

वहीं, महिलाओं पर ज्यादती के साथ उन्हें उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है। महिलाओं की आजादी पर बैन तो लगाया ही जा रहा है, साथ ही उन्हें पढ़ने से भी रोका जा रहा है।

बता दें कि तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से अफगानिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई लगातार चर्चा में है।

Next Story