विश्व

तालिबान-अफगान के बीच गतिरोध समाप्त, दोहा शांति वार्ता फिर शुरू, प्रमुख मुद्दों पर बातचीत

Kunti Dhruw
6 Dec 2020 2:18 PM GMT
तालिबान-अफगान के बीच गतिरोध समाप्त, दोहा शांति वार्ता फिर शुरू, प्रमुख मुद्दों पर बातचीत
x
अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए सरकार और तालिबान के बीच दोहा में चल रही.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दोहा, अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए सरकार और तालिबान के बीच दोहा में चल रही वार्ता में गतिरोध समाप्त हो गया है। वार्ता के पहले दिन अमेरिका-तालिबान समझौते के साथ ही बंदियों की रिहाई पर भी विचार हुआ। बैठक में अफगानिस्तान में शांति के लिए नियुक्त विशेष दूत जालमे खलीजाद और तालिबान के उप-नेता मुल्लाह बारादर मौजूद रहे।

बैठक के तुरंत बाद खलीजाद ने ट्वीट किया कि वार्ता में शामिल समिति शांति समझौता और स्थाई युद्धविराम पर निर्णय लेने में सक्षम है। अफगानिस्तान शांति के लिए उठाए जाने वाले सभी कदमों को पूरा करने के लिए तैयार है। अमेरिका ने दोबारा वार्ता शुरू होने का स्वागत किया है। टोलो न्यूज के अनुसार इस वार्ता में हिज्ब-ए-इस्लामी और जमियत-ए-इस्लामी के कुछ नेता मौजूद नहीं थे।
ज्ञात हो कि कतर की राजधानी दोहा में 12 सितंबर को अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता शुरू हुई थी। इसमें कुछ मुद्दों को लेकर गतिरोध आ गया था। तालिबान ने अफगानिस्तान में 2001 से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हुई है। उसके बाद से लगातार हिंसा का दौर चल रहा है। जिसमें सेना के साथ नागरिक भी शिकार हो रहे हैं।
हिंसा की इन घटनाओं में 2009 तक ही 35 हजार से ज्यादा अफगान नागरिक मारे गए और 65 हजार घायल हुए हैं। अभी भी अफगानिस्तान के अधिकांश प्रांत हिंसा का शिकार हैं। अमेरिका-तालिबान समझौते के तहत अमेरिकी सेना की वापसी भी शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में दोहा वार्ता को युद्ध विराम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Next Story