विश्व

अब ताइवान का शक्ति प्रदर्शन! खोला ड्रैगन के खिलाफ मोर्चा, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
9 Aug 2022 8:49 AM IST
अब ताइवान का शक्ति प्रदर्शन! खोला ड्रैगन के खिलाफ मोर्चा, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीनी सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान की सेना ने भी लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू कर दी है। किसी भी संभावित हमले से द्वीप की रक्षा को लेकर यह ड्रिल की जा रही है। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की कि टारगेट फ्लेयर्स और तोपखाने की गोलीबारी के साथ दक्षिणी काउंटी पिंगटुंग में अभ्यास शुरू हुआ।

ताइवान की ओर से मंगलवार को शुरू की गई यह ड्रिल गुरुवार तक जारी रहेगी। सेना ने कहा कि इसमें सैकड़ों सैनिकों की तैनाती होगी और करीब 40 हॉवित्जर को शामिल किया जाएगा। हालांकि, लू ने इस बात से इनकार किया है कि यह ड्रिल चीन के सैन्य अभ्यास के जवाब में की जा रही है। उनका कहना है कि यह ड्रिल पहले से ही निर्धारित थी।
चीन की सेना ने सोमवार को कहा कि ताइवान के आसपास उसका बड़ा सैन्य अभ्यास जारी है, जबकि उसने पहले घोषणा की थी कि रविवार को लाइव-फायर अभ्यास समाप्त हो जाएगा। चीनी सेना के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने कहा कि वह पनडुब्बी-रोधी हमलों और समुद्री छापेमारी का अभ्यास करेगा। इससे पहले चीनी सेना ने ताइवान की समुद्री सीमा के निकट जा लाइव फायर अभ्यास किया था, उसके बारे में कहा था कि वह ऐसा अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में कर रहा है।
दूसरी ओर ताइवान ने आरोप लगाया कि चीन इस ड्रिल के माध्यम से द्वीप पर हमला करने का अभ्यास कर रहा है। सोमवार को ताइवान ने कहा कि अभ्यास के दौरान अबतक कोई भी चीनी विमान और जहाज उसके समुद्री सीमा में प्रवेश नहीं किया है। इस अभ्यास के दौरान चीनी विमान और जहाजों ने जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को कई बार पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालन ने सोमवार को कहा कि मध्य रेखा एक मौन सहमति है जो 1950 से अस्तत्वि में है और इसका अस्तत्वि एक सच्चाई है।
दरअसल, बीजिंग ताइवान को एक अलग हुए प्रांत के रूप में देखता है जिसे जरूरत पड़ने पर सेना से वह नियंत्रण कर सकता है। लेकिन ताइवान एक स्व-नियंत्रित द्वीप है जो खुद को चीन से अलग समझता है। ताइवान के आसपास नई गतिविधियों की शुरुआत तब हुई, जब चीन के समुद्रतटीय प्राधिकरण ने घोषणा की कि इन अभ्यासों को अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story