US शुल्क पर ताइवान राष्ट्रपति की टेक्नोलॉजी उद्योग से चर्चा

World वर्ल्ड: ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने शनिवार को प्रमुख तकनीकी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात कर अमेरिका द्वारा लगाए गए 32% आयात शुल्क के जवाब में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने उद्योग को अधिकतम समर्थन देने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बनाए रखने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे। ताइवान मीडिया के अनुसार, TSMC के डिप्टी को-सीओओ और ताइवान सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष क्लिफ होउ तथा एप्पल के आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू भी उपस्थित रहे।
हालांकि, अमेरिका के नए शुल्क से सेमीकंडक्टर उत्पाद प्रभावित नहीं होंगे, लेकिन ताइवान की अन्य निर्यात वस्तुओं पर 32% शुल्क लगेगा। ताइवान सरकार ने शुक्रवार को कंपनियों को अमेरिकी शुल्कों के प्रभाव से निपटने के लिए 88 अरब ताइवानी डॉलर (लगभग 2.67 अरब अमेरिकी डॉलर) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि ताइवान इन शुल्कों को अनुचित मानता है और अमेरिका से चर्चा के माध्यम से समाधान की कोशिश करेगा, retaliatory tariff लगाने की कोई योजना नहीं है।





