विश्व

ताइवान ने चीन को फिर दिखाए तेवर, अमेरिका के बाद फ्रांसीसी सांसद करेंगे दौरा

Subhi
7 Sep 2022 12:40 AM GMT
ताइवान ने चीन को फिर दिखाए तेवर, अमेरिका के बाद फ्रांसीसी सांसद करेंगे दौरा
x
ताइवान के चीन से बिगड़े हालातों के बीच फ्रांसीसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइपे दौरा करने वाला है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अमेरिकी अधिकारियों के बाद फ्रांस ने भी ताइवान दौरा करने का निर्णय लिया है

ताइवान के चीन से बिगड़े हालातों के बीच फ्रांसीसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइपे दौरा करने वाला है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अमेरिकी अधिकारियों के बाद फ्रांस ने भी ताइवान दौरा करने का निर्णय लिया है जो स्वागत योग्य कदम है। बता दें कि इससे पहले अमेरिकी सीनेटर नैन्सी पेलोसी के ताइपे दौरे पर चीन को मिर्ची लगी थी। इस बार यूरोपीय देश फ्रांस के ताइवान दौरे को लेकर चीन फिर भड़क सकता है। हालांकि ताइपे ने कहा है कि चीन के साथ तनाव बढ़ने के बावजूद ताइवान समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने का इच्छुक रहा है।

ताइवान को अपनी धरती का हिस्सा बताने का दावा करने वाले चीन के साथ ताइवान भी अब खुलकर सामने आ गया है। हाल ही में ताइवान ने दावा किया था कि उसने चीनी ड्रोन को मार गिराया था। दावा किया कि चीन का ड्रोन उसकी सीमा के अंदर प्रवेश कर गया था। इसलिए उसे जवाबी कार्रवाई में ऐसा करना पड़ा। ताइवान ने ड्रैगन को संकेत दिया कि अगर आत्मरक्षा की बात आएगी तो वह चुप नहीं बैठेगा।

पांच फ्रांसीसी सांसद पहुंचेंगे ताइवान

पांच फ्रांसीसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह ताइवान का दौरा करेगा। ताइवान विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी कि फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पहुंचेगा और सोमवार तक रहेगा। इसमें कहा गया है कि वे राष्ट्रपति साई इंग-वेन के बजाय उपराष्ट्रपति विलियम लाई से मिलेंगे।

Next Story