विश्व
सीरियाई स्वास्थ्य सेवा अमेरिकी प्रतिबंधों से प्रभावित: मंत्री
jantaserishta.com
10 Feb 2023 10:03 AM IST

x
दमिश्क (आईएएनएस)| सीरिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सीरिया का स्वास्थ्य क्षेत्र अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव से जूझ रहा है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, हसन अल-गब्बश ने गुरुवार को कहा कि सीरिया की बदहाल चिकित्सा सेवा उसके देश पर पर 12 साल के लिए लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों का परिणाम है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी बताया कि देश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,347 हो गई और घायलों की संख्या 2,295 है।
अल-गब्बश ने कहा कि उनके देश में भूकंप से प्रभावित इलाकों में घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस, मोबाइल क्लीनिक, दवा आदि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं और चुनौतियों में से एक आश्रयों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना है।
उन्होंने कहा, हम सभी परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद सीरियाई नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ हैं, और सीरिया राज्य काफी हद तक सफल रहा है।
अल-गब्बश ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण होने वाली कमी को निजी क्षेत्र के संस्थानों, ट्रेड यूनियनों, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिक समाज के ठोस प्रयासों से पूरा किया जाएगा।
मंत्री ने आपदा से निपटने के लिए सीरिया को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित किया।
Tagsसीरिया स्वास्थ्य मंत्रीसीरियासीरिया न्यूज़सीरिया भूकंपअमेरिकी प्रतिबंधअमेरिकाSyria Health MinisterSyriaSyria NewsSyria EarthquakeUS SanctionsAmerica
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





