विश्व

सीरिया सरकार ने सूडान में फंसे अपने लोगों को निकालने के लिए करेगी फ्लाइट की व्यवस्था

Ashwandewangan
24 May 2023 12:11 PM GMT
सीरिया सरकार ने सूडान में फंसे अपने लोगों को निकालने के लिए करेगी फ्लाइट की व्यवस्था
x

दमिश्क। सीरिया की सरकार ने युद्धग्रस्त सूडान में फंसे सीरियाई लोगों को निकालने के लिए हर हफ्ते उड़ान की व्यवस्था करने का फैसला किया है। स्थानीय मीडिया में ये जानकारी दी गई है। राज्य समाचार एजेंसी साना ने मंगलवार को बताया कि एक बैठक के दौरान, सीरियाई कैबिनेट ने परिवहन और विदेश मंत्रालयों को चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करने का काम सौंपा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान में 15 अप्रैल को संघर्ष शुरू होने के बाद से सीरियन एयरलाइंस ने उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story