विश्व

इजरायल की धमकी के बाद सीरिया ने जदेइदेत याबूस क्रासिंग अस्थायी रूप से बंद की

jantaserishta.com
5 April 2026 11:05 AM IST
इजरायल की धमकी के बाद सीरिया ने जदेइदेत याबूस क्रासिंग अस्थायी रूप से बंद की
x
दमिश्क: सीरियाई अधिकारियों ने घोषणा की है कि इजरायल द्वारा क्षेत्र पर संभावित हमलों की चेतावनी के बाद सुरक्षा के चलते लेबनान के साथ एक महत्वपूर्ण सीमा चौकी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
जमीन, समुद्री सीमा और क्रासिंग प्राधिकरण ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि लेबनान के मस्ना क्रासिंग के सामने स्थित जदेइदेत याबूस क्रासिंग केवल नागरिकों के लिए है न कि किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिए। प्राधिकरण ने कहा, "क्रासिंग पर कोई सशस्त्र समूह या मिलिशिया (सेना) मौजूद नहीं है और इसका उपयोग नागरिक और कानूनी ढांचे से बाहर किसी भी गतिविधि के लिए नहीं किया जाता है।"
प्राधिकरण ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर यातायात फिर से शुरू हो जाएगा। यह घोषणा तब हुई जब इजरायली सेना ने सीरिया-लेबनान सीमा पर स्थित मसना क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क को निशाना बनाने की बात कही। इजरायली सेना का आरोप है कि हिजबुल्लाह इस मार्ग का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई के लिए करता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी क्षेत्रीय संघर्षों के चलते सीमा पर तनाव बना हुआ है। 31 मार्च को सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने कहा था कि सीरिया किसी भी संघर्ष से दूर रहेगा जब तक कि उसे सीधे तौर पर निशाना न बनाया जाए। उन्होंने वर्षों के युद्ध के बाद देश के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।
लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अहमद अल-शारा ने कहा, “कोई भी युद्ध में शामिल होने को तैयार नहीं है, हम तब तक युद्ध में नहीं पड़ेंगे जब तक हम पर आक्रमण न हो और हमारे पास कोई कूटनीतिक समाधान न हो।”
अल-शारा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण करना और विस्थापित नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करना हैं। उन्होंने कहा, “हमने बहुत युद्ध झेला है। हमने इसका भारी खामियाजा भुगता है। हम एक और युद्ध का अनुभव करने के लिए तैयार नहीं हैं। जो लोग युद्ध में रह चुके हैं, वे शांति का महत्व जानते हैं।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story