विश्व
भूकंप पीड़ितों के लिए सीरिया ने 275 आश्रय स्थल खोले: मंत्रालय
jantaserishta.com
13 Feb 2023 8:48 AM IST

x
दमिश्क (आईएएनएस)| भूकंप पीड़ितों के लिए सीरिया में 275 आश्रय स्थल खोले गए हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के मुताबिक उत्तरी अलेप्पो प्रांत में 235, लताकिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में 32, हामा प्रांत में पांच और टार्टस प्रांत में दो आश्रय स्थल खोले गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इदलिब प्रांत और अलेप्पो के उत्तरी ग्रामीण इलाकों में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थिति के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है।
सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार शाम तक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,414 और घायलों की संख्या 2,349 हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया में आए भूकंप से 53 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
इस बीच, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने कहा कि सीरिया में मरने वालों की संख्या 5,300 से अधिक 7,000 तक हो सकती है, क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
Tagsभूकंप पीड़ितभूकंपसीरियाअलेप्पोभूकंप अपडेटearthquake victimsearthquakesyriaaleppoearthquake updates
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





