विश्व
संयुक्त राष्ट्र की ओर से सीमा पार से की जा रही सीरिया की मदद
jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:24 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा है कि विश्व निकाय उत्तर पश्चिमी सीरिया में भूकंप के बाद सीमा पार सहायता वितरण जारी रखे हुए है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के हवाले से बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) की मदद से 22 ट्रक तुर्की से बाब अल-हवा क्रॉसिंग पार कर गए। यूएनएचसीआर द्वारा प्रदान किए गए टेंटों को ले जाने वाले दो अतिरिक्त ट्रकों ने बाब अल-सलाम क्रॉसिंग को पार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में विस्थापित लोगों के लिए आश्रय सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उत्तर पश्चिमी सीरिया में सीमा पार सहायता वितरण के लिए बाब अल-हवा क्रॉसिंग प्वाइंट को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत किया गया है।
6 फरवरी के भूकंप के बाद, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मानवतावादी सहायता के समय पर वितरण की अनुमति देने के लिए तीन महीने की प्रारंभिक अवधि के लिए तुर्की से उत्तर पश्चिमी सीरिया के बाब अल-सलाम और अल राय के दो क्रॉसिंग प्वॉइंट खोलने का फैसला किया।
दुजारिक ने कहा कि भूकंप के बाद कई घर ढह गए। मंगलवार तक, उत्तर पश्चिमी सीरिया में 8,900 से अधिक इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे 11,000 लोग बेघर हो गए।
Tagsसंयुक्त राष्ट्रसीरिया में भूकंपभूकंपसीरियासीमा पार सहायताunited nationsearthquake in syriaearthquakesyriacross-border aid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





