विश्व

Switzerland: स्की रिसॉर्ट टाउन क्रैन्स-मोंटाना में धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

nidhi
1 Jan 2026 1:41 PM IST
Switzerland: स्की रिसॉर्ट टाउन क्रैन्स-मोंटाना में धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
x
स्की रिसॉर्ट टाउन क्रैन्स-मोंटाना में धमाका
Bern: स्विट्जरलैंड के क्रैन्स-मोंटाना के लग्ज़री अल्पाइन स्की रिसॉर्ट के एक बार में गुरुवार (1 जनवरी) को नए साल के जश्न के दौरान हुए धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
धमाके के बाद स्की रिसॉर्ट टाउन के ले कॉन्स्टेलेशन बार और लाउंज में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग से बड़ी-बड़ी लपटें निकलती दिख रही थीं और लोग घबराकर बाहर निकल रहे थे, इसके कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। धमाका सुबह करीब 1:30 बजे (लोकल टाइम) हुआ।
धमाके का कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ लोकल मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया कि आग कॉन्सर्ट के दौरान पटाखों की वजह से लगी होगी। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। मरने वालों की सही संख्या और कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
अधिकारियों ने मरने वालों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। मामले की डिटेल्ड जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story