विश्व

स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड, 62.8 खरब तक पाई का मान मापा गया

Subhi
18 Aug 2021 1:56 AM GMT
स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड, 62.8 खरब तक पाई का मान मापा गया
x
स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने गणितीय संख्या पाई को 62.8 खरब तक नापते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने गणितीय संख्या पाई को 62.8 खरब तक नापते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके लिए सुपर कंप्यूटर का प्रयोग किया। गणना में उन्हें 108 दिन व नौ घंटे का समय लगा।

ग्राब्यूंडन विश्वविद्यालय के इन वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट में बताया कि अब वे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसके दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां के डाटा एनालिसिस, विजुअलाइजेशन एंड सिमुलेशन सेंटर के अनुसार तब तक वे अपने द्वारा करवाई गई पाई की गणना के आखिरी 10 अंक ही सार्वजनिक करेंगे, जो 7817924264 आए हैं।
510 स्टोरेज का इस्तेमाल गणना के लिए उन्होंने कुल 510 टेराबाइट (टीबी) का स्टोरेज इस्तेमाल किया। इसमें 16 टीबी की 38 हार्ड डिस्क व अन्य उपकरण इस्तेमाल किए। वैज्ञानिकों ने सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी) के बजाय हार्ड डिस्क का उपयोग किया क्योंकि एसएसडी में गहन गणना स्टोर करते समय इनमें मामूली अंतर आने का खतरा था, जिससे पूरा प्रयास विफल हो जाता।
पिछला रिकॉर्ड
पाई की गणना में पिछला रिकॉर्ड 50 ट्रिलियन तक गणना का था। गिनीज बुक के अनुसार इसे अमेरिका के अलाबामा राज्य में टिमोथी मुलिकन ने जनवरी 2020 में बनाया था। उस गणना में करीब आठ महीने लगे थे। वहीं गूगल ने 2019 में अपनी क्लाउड तकनीक का उपयोग कर इससे आधी गणना की थी।
पाई का हिसाब
पाई दरअसल एक चक्र की परिधि के व्यास से अनुपात को कहा जाता है। इसे गणितीय नियतांक या वास्तविक संख्या कहते हैं। यह संख्याएं किसी चिह्न या अक्षर से दर्शाई जाती हैं। पाई को आसान भाषा में कहें तो अंक 22 का 7 से भाग किया जाता है। परिणाम 3.141592653 से शुरू होता है, लेकिन कहीं खत्म नहीं होता।

Next Story