विश्व

यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देगा स्वीडन

jantaserishta.com
25 Feb 2023 8:58 AM IST
यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देगा स्वीडन
x
स्टॉकहोम(आईएएनएस)| स्वीडिश सरकार ने कहा है कि देश यूक्रेन को 10 लेपर्ड 2 टैंक और वायु रक्षा प्रणाली मुहैया कराएगा। स्वीडिश टेलीविजन (एसवीटी) ने प्रधान मंत्री उल्फ के हवाले से कहा, जर्मनी की पहल पर हमने यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पीएम उल्फ ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
स्वीडन के रक्षा मंत्री पाल जोंसन ने एसवीटी को बताया कि लगभग 10 टैंक यूक्रेन भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर बटालियनों के साथ-साथ ब्रिगेड भी बना रहे हैं।
स्वीडन हॉक और आइरिस टी विमान भेदी प्रणाली भी यूक्रेन को देगा।
उधर, रूस के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने रविवार को कहा, कीव को हथियारों की आपूर्ति से वैश्विक तबाही होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story