विश्व

SUV के ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, नौ घायल

Rounak Dey
5 March 2021 4:37 PM IST
SUV के ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, नौ घायल
x
मृतकों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।

कैलिफोर्निया की इम्पीरियल वैली में एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रेलर से टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और नौ प्रवासी घायल हो गए। घटना के वक्त वाहन में कुल 25 लोग सवार थे। 'कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल' (सीएचपी) ने स्थानीय समयानुसार गुरुवार को बताया कि ये प्रवासी मैक्सिको से लगती सीमा पर बाड़ के एक हिस्से को काटकर बनाए गए रास्ते से कैलिफोर्निया में घुसे थे। हादसे में मारे गए लोगों में से 10 और घायलों में से 7 मेक्सिको के निवासी थे और एक 23 वर्षीय युवती ग्वाटेमाला निवासी थी जिसने हिंसा के कारण अपना घर छोड़ा था। यहां बेहतर जिंदगी की उम्मीद में आई थी।

ग्वाटेमाला निवासी येसेनिया मगली मेलेंद्रेज कार्डोना ने अपने पिता से बताया था कि वह उनके पदचिन्हों का अनुसरण करना चाहती है और अमेरिका जाना चाहती है। दरअसल कार्डोना के पिता 15 साल पहले यहां आए थे। यह जानकारी गुरुवार को लॉस एंजेल्स टाइम्स ने दी। पिता मेयनर मेलेंद्रेज ने कहा, 'वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर सकी। मैं उसे अब दोबारा नहीं देख सकूंगा।
ग्वाटेमाला सरकार ने गुरुवार को बताया कि हादसे में ग्वाटेमाला की 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएचपी ने बताया कि मंगलवार को हुए इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई। मैक्सिको की सरकार ने कहा कि उसके 10 नागरिक मारे गए और ग्वाटेमाला सरकार ने उसका एक नागरिक के मारे जाने की जानकारी दी। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।


Next Story