राष्ट्रपति भवन के ऊपर मंडराया संदिग्ध ड्रोन, वेनेजुएला में आ रही बड़ी खबर

वेनेजुएला। वेनेजुएला की राजधानी काराकस स्थित राष्ट्रपति भवन के पास सोमवार रात भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति भवन (मिराफ्लोरेस पैलेस) के ऊपर कुछ अज्ञात ड्रोनों को उड़ते देख उन पर गोलियां चलाईं. यह तनावपूर्ण घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:00 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
कुछ इलाकों में इस दौरान बिजली गुल होने की भी खबरें मिली हैं. समाचार एजेंसी एएफपी (AFP) के मुताबिक, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है. यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिकी बलों द्वारा पिछले वीकेंड में किए गए एक छापे में निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद डेलसी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है.
⚡ REPORTS OF POSSIBLE COUP
— RT (@RT_com) January 6, 2026
Active GUNFIRE near the Venezuelan Presidential Palace pic.twitter.com/wAIeTyrfl2
UNIDENTIFIED DRONES over Miraflores palace in central Caracas CAUSED THE CHAOS — AFP
— RT (@RT_com) January 6, 2026
Security FORCES still investigating pic.twitter.com/tHiHpIwUu9





