विश्व
ईरान-इजरायल सीजफायर पर सस्पेंस, ट्रंप का नया दावा- दोनों देश मेरे पास लेकर आए शांति प्रस्ताव
jantaserishta.com
24 Jun 2025 9:58 AM IST

x
वाशिंगटन: ईरान और इजरायल में सीजफायर पर सहमति को लेकर भ्रम की स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा किया है। ट्रंप ने बताया कि इजरायल और ईरान लगभग एक साथ उनके पास आए थे और शांति की बात की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ' पर लिखा, "इजरायल और ईरान मेरे पास लगभग एक ही समय पर आए और बोले, 'शांति!' मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। और फिर भी अगर वो धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इजरायल और ईरान का भविष्य असीमित है और उम्मीदों से भरा हुआ है। ईश्वर आप दोनों को आशीर्वाद दे।"
हालांकि ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर अभी तक सस्पेंस है। वो इसलिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की थी, लेकिन ईरान ने इससे इनकार करते हुए इजरायल पर दोबारा हमले शुरू कर दिए। लगातार कई बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागे गए हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार शाम को घोषणा की थी कि इजरायल और ईरान ने युद्धविराम को लागू करने के लिए एक औपचारिक समझौता किया है, जिससे कुछ घंटों में संघर्ष के आधिकारिक अंत की उम्मीद की गई। ट्रंप ने लिखा था, "सभी को बधाई! इजरायल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि अब से लगभग 6 घंटे बाद जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, 12 घंटे के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम होगा। इसके बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा।"
हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि ईरान और इजरायल के बीच किसी युद्धविराम पर कोई "समझौता" नहीं हुआ है। इधर, सीजफायर को लेकर इजरायल की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई। व्हाइट हाउस और पेंटागन ने भी औपचारिक बयान जारी नहीं किए। इससे आश्चर्यजनक युद्धविराम घोषणा को लेकर भ्रम और संदेह का माहौल बना हुआ है।
Tagsईरान-इजरायल सीजफायर पर सस्पेंसईरान-इजरायल सीजफायरट्रंपSuspense over Iran-Israel ceasefireIran-Israel ceasefireTrump
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





