विश्व

इस्लामिक स्टेट का संदिग्ध सरगना गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Jan 2023 10:58 AM IST
इस्लामिक स्टेट का संदिग्ध सरगना गिरफ्तार
x
द हेग (आईएएनएस)| इस्लामिक स्टेक (आईएस) सुरक्षा प्रमुख होने के संदेह में एक व्यक्ति को नीदरलैंड में गिरफ्तार किया गया है। डच अधिकारियों ने यह जानकारी दी। माना जाता है कि 37 वर्षीय संदिग्ध ने सीरियाई युद्ध के दौरान 2015 और 2018 के बीच आतंकवादी समूहों आईएस और जबात अल-नुसरा की सुरक्षा सेवाओं में वरिष्ठ पदों पर काम किया था।
मंगलवार को डच सरकारी अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि इस शख्स ने 2019 में नीदरलैंड में शरण ली थी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लोक अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि इस व्यक्ति पर सीरिया में किए गए युद्ध अपराधों में शामिल होने का संदेह है।
उन्हें दक्षिण हॉलैंड के डच प्रांत के एक शहर अर्केल में गिरफ्तार किया गया था और 20 जनवरी को हेग में एक जांच मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story