विश्व
दुनिया का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी अर्जंटीना में हैरान करने वाले अवशेष मिले, छूने से डरे वैज्ञानिक
Rounak Dey
23 Sept 2021 3:17 PM IST

x
उसके साथ सिरामिक की आकृतियां और दूसरे कपड़े भी थे। ये सभी भी अच्छी हालत में थे।
दुनिया का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी अर्जंटीना के ऐंडियन पहाड़ों पर है। जब वैज्ञानिक यहां 22 हजार फीट ऊपर गए तो टकराए कुछ हैरान करने वाले अवशेष मिले। अनैलेसिस किया गया तो पाया गया कि ये एक 13 साल की लड़की के थे जो कंबल में लिपटी थी। उसके पास चार-पांच साल की एक लड़की और एक लड़के के अवशेष भी थे। देखने में लग रहा था मानो हाल ही की घटना हो लेकिन बाद में पता चला कि ये 500 साल पुराने अवशेष थे।
'सबसे बेहतरीन तरीके से संरक्षित ममी'
ये अवशेष दक्षिण अमेरिका के Inca साम्राज्य के समय के थे। दिलचस्प बात यह है कि 1.5 मीटर चट्टानों के नीचे दफन होने के बाद उनके अंदरूनी अंग देखकर लग रहा था जैसे मौत हाल ही में हुई हो। टीम को लीड करने वाले पुरातत्वविद डॉ. जोहान रेनहार्ड ने इसे सबसे बेहतरीन तरीके से संरक्षित की गई ममी करार दिया। उन्होंने स्मिथसोनियन चैनल की डॉक्युमेंटरी में 1999 की इस खोज के बारे में बताया।
मिस्र में खोला गया 4,500 साल पहले रहे फिरौन का मकबरा, दीवारों पर बनी हैं खास तस्वीरें, गलियारों से भरा
'सबकुछ सही सलामत'
उन्होंने बताया कि जब यह ममी बाहर आई तो पूरी तरह से ढकी थी। शरीर का कोई हिस्सा नहीं दिख रहा था। कपड़े बेहतरीन थे और सब सुरक्षित था। उन्होंने यहां तक कहा कि इसे खोलते वक्त डर लग रहा था कि कहीं यह जग न जाए क्योंकि यह जिंदा लग रही थी। इसका शरीर पूरी तरह से संरक्षित था। इस पर खाल से लेकर लेकर नाखून तक सब सही सलामत था। उसके साथ सिरामिक की आकृतियां और दूसरे कपड़े भी थे। ये सभी भी अच्छी हालत में थे।
Next Story





