विश्व

शख्स हैरान! मार दिया लकवा, मच्छर बना वजह

jantaserishta.com
8 May 2022 3:48 PM IST
शख्स हैरान! मार दिया लकवा, मच्छर बना वजह
x

नई दिल्ली: मच्छर के काटने की वजह से एक शख्स को लकवा मार दिया. उसकी गर्दन से नीचे के अंग ने काम करना बंद कर दिया. थाईलैंड ट्रिप के दौरान शख्स के साथ यह हादसा हुआ था. अब उसकी फैमली लोगों से मदद मांग रही है ताकि शख्स के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर खरीदी जा सके.

शख्स का नाम जॉन बार्बर है. वह ब्रिटेन के रहने वाले हैं. जॉन, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिंबर्ग के ग्रैजुएट हैं. बात साल 2015 की है. तब वह कम्युनिकेशन ऑफिसर थे. वे अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड और लाओस घूमने गए थे. लेकिन ट्रिप खत्म कर के वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने से 12 दिन पहले ही उन्हें एक मच्छर ने काट लिया.
तब वह बाइक से लाओस से चिआंग माई गए थे. इसके बाद दिन बाद ही उनकी तबियत खराब हो गई. शुरुआत में उन्हें सिरदर्द महसूस हुआ था. और धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होने लगी. अगली सुबह उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जॉन के माता-पिता को तब फोन कर के बताया गया कि उन्हें किसी तरह का इंफेक्शन हो गया है. लेकिन 24 घंटे बाद ही जॉन कोमा में चले गए.
जॉन की मां कैथी मिलर ने कहा- वायरस की वजह से जॉन की गर्दन से नीचे के हिस्से को लकवा मार दिया. जिसकी वजह से वह बोल भी नहीं कर पा रहा था. इसलिए दूसरे तरीकों से हम उससे बात करते हैं. थेरेपी के जरिए उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. वह खुद से पूरी तरह से सांस भी नहीं ले पा रहा है.
जॉन ने करीब एक महीने तक बैंकॉक में अपना इलाज करवाया. हालत स्थिर होने के बाद वह मेडिकल फ्लाइट से ब्रिटेन में अपने घर आ गए थे. 11 महीने तक यहां भी हॉस्पिटल में उनका इलाज चला. बाद में वह घर लौट आए.
अब इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर के लिए जॉन की फैमली फंड इकट्ठा कर रही है. जिसे वह खुद और उनकी देखभाल कर रहे लोग कंट्रोल कर सके. उनका मानना है कि नए चेयर से जॉन को ज्यादा आजादी मिल पाएगी. बता दें कि नए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर करीब 8 लाख रुपए का खर्च आएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story