विश्व

पाकिस्तान पर तीसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक, ईरान ने घुसकर आतंकियों को मारा

Gulabi
4 Feb 2021 11:48 AM GMT
पाकिस्तान पर तीसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक,  ईरान ने घुसकर आतंकियों को मारा
x
पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है।

पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। इस बार ईरान ने आतंकिस्तान में अंदर घुसकर आतंकियों को मारा है। इसके साथ ही ईरान तीसरा देश बन गया है जिसने पाकिस्तान की सीमा के अंदर जाकर आतंकियों को मारा है। इससे पहले अमेरिका और भारत ने ऐसा किया है। सर्जिकल स्ट्राइक को बुधवार रात अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं, जो आतंकवादियों को कवर फायर दे रहे थे।


Next Story