विश्व

सुपर मशीन Black Hawk हेलीकॉप्टर ने रचा इतिहास, बिना पायलट उड़ान भरी

jantaserishta.com
12 Feb 2022 2:50 PM IST
सुपर मशीन Black Hawk हेलीकॉप्टर ने रचा इतिहास, बिना पायलट उड़ान भरी
x
देखें वीडियो।

वॉशिंगटन: ऑटोमेशन और वार फेयर की दुनिया में अमेरिका की सुपर मशीन Black Hawk हेलीकॉप्टर ने इतिहास रच दिया है. ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने पहली बार बगैर पायलट के कामयाब उड़ान भरी है. ये हेलीकॉप्टर 5 फरवरी को लगभग 4000 फीट की ऊंचाई पर 115 से 125 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी और विज्ञान की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया.

इस एक्सपेरिमेंट फ्लाइट के लिए अमेरिका के केंटुकी शहर में तैयारी की गई थी. कम्प्यूटर सिमुलेशन द्वारा एक आभासी शहर तैयार किया गया, जहां इमारतें थी और अन्य रुकवाट थे. ब्लैक हॉक को इन रुकावटों से बचकर सफलतापूर्वक अपने उड़ान को पूरा करना था.
उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर ने बनाई गई इमेजनरी (काल्पनिक) इमारतों से बच निकलने में भी कामयाबी हासिल की.
पायलट रहित Black Hawk हेलीकॉप्टर ने टेस्ट में सभी मानक पूरे किए और सफल लैंडिंग की. रक्षा के क्षेत्र में अमेरिका को मिली इस बड़ी कामयाबी से चीन और रूस की मुश्किलें बढ़ना तय है. बता दें कि अमेरिका के ये Black Hawk हेलीकॉप्टर युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इन तेज रफ्तार हेलीकॉप्टर्स को रडार से इंटरसेप्ट कर पाना काफी मुश्किल है.


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बिना पायलट वाले Black Hawk हेलीकॉप्टर की पहली टेस्ट उड़ान 5 फरवरी को करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया था. इस दौरान हेलीकॉप्टर ने 115 से 125 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी. सोमवार को उसी हेलिकॉप्टर से एक और उड़ान भरी गई.
कंप्यूटर से संचालित किए गए Black Hawk हेलीकॉप्टर का परीक्षण अलियास नामक एक अमेरिकी डिफेंस रिसर्च कार्यक्रम के तहत किया गया. एलियास के प्रोग्राम मैनेजर स्टुअर्ट यंग ने पॉपुलर साइंस को बताया कि इस रिसर्च को 3 लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाया गया. पहली सुरक्षा से जुड़ा था. दूसरा कहीं दुर्घटना या आपदा जैसी स्थिति होने पर प्रभाव को कम करना तो तीसरा लक्ष्य उड़ान की लागत में कमी लाना है.
अमेरिका के इन अत्याधुनिक Black Hawk हेलीकॉप्टर के 2 सेट अफगानिस्तान में इस समय राज कर रहे तालिबान के पास भी हैं. दरअसल, अफगानिस्तान की धरती छोड़ते समय अमेरिकी सेना ने ज्यादातर हेलीकॉप्टर और युद्धक विमान खराब कर दिए थे, ताकि तालिबान किसी भी कीमत पर इनका इस्तेमाल ना कर सके. लेकिन तालिबान ने काबुल से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद इसका तोड़ निकाल लिया.
अमेरिका के छोड़े गए दो Black Hawk हेलीकॉप्टर को तालिबान ने अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम से ठीक करवाकर उड़ाने लायक बना लिया. अमेरिका ने जिन हेलीकॉप्टर्स को बर्बाद कर दिया था, उन्हें अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम ने ठीक कर लिया. अफगान सेना के पायलट नकीब हिम्मत ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story