विश्व

धरती पर सुनीता विलियम्स-बुच ने रखा कदम, सफल लैंडिंग हुई

Shantanu Roy
19 March 2025 6:33 AM IST
धरती पर सुनीता विलियम्स-बुच ने रखा कदम, सफल लैंडिंग हुई
x
वीडियो

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आए हैं. फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है. इसके बाद उन्हें कैप्सूल से निकालकर खास पोत में शिफ्ट किया गया. उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है.

सुनीता विलियम्स की सफल वापसी के बाद नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद देते हुए कहा की इस मिशन में कई चुनौतियां थीं. लेकिन ये सफल रहा. सुनीता विलियम्स की वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'गौरव, गर्व और राहत का पल! पूरा विश्व भारत की इस बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।' 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स की पहली झलक सामने आ गई है. उनके चेहरे पर मुस्कान है. उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया.






Next Story