
x
जकार्ता (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत की राजधानी बांडुंग में बुधवार को एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें हमलावर की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बांडुंग के पुलिस प्रमुख अश्विन सिपयुंग ने कहा कि, विस्फोट अस्ताना अन्यार उप-जिला पुलिस थाने में सुबह 8.20 बजे हुआ।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा, "हमलावर थाने में उस समय आया जब पुलिसकर्मी नियमित समारोह कर रहे थे। हमलावर ने पुलिसकर्मियों पर चाकू तान दिया, फिर एक विस्फोट हुआ।"
उन्होंने कहा कि, पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





