विश्व

आत्मघाती हमला बिग ब्रेकिंग: हमलावर ने खुद को उड़ाया, इलाके में अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
23 Dec 2022 12:06 PM IST
आत्मघाती हमला बिग ब्रेकिंग: हमलावर ने खुद को उड़ाया, इलाके में अफरातफरी का माहौल
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

देखें वीडियो.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि ये अटैक एक कार में हुआ है. ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है. जानकारी के मुताबिक ये ब्लास्ट इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है. हालांकि अभी तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ.
पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन के मुताबिक पुलिस ने पुष्टि की है कि आई-10 क्षेत्र में एक क्लिनिक के बाहर विस्फोट की सूचना मिली है. इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 200 लोग जख्मी हो गए थे. यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था. ब्लास्ट Kocha Risaldar इलाके की किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story