विश्व

सुएला ब्रेवरमैन ने प्रवासी संकट को बताया आक्रमण

jantaserishta.com
1 Nov 2022 10:38 AM IST
सुएला ब्रेवरमैन ने प्रवासी संकट को बताया आक्रमण
x
लंदन (आईएएनएस)| ब्रिटेन की गृह सचिव के रूप में अपनी फिर से नियुक्ति को लेकर आलोचनाओं से घिरीं हुई भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने देश में प्रवासी संकट की तुलना आक्रमण से कर एक और विवाद पैदा कर दिया है। ब्रेवरमैन ने सोमवार को कहा था कि प्रवासियों ने हमारे दक्षिणी तट पर आक्रमण शुरू किया है।
केंट में मैनस्टन प्रसंस्करण स्थल की स्थितियों के बारे में चिंताओं के बीच हाउस ऑफ कॉमन्स में सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, "आइए यह दिखावा करना बंद करें कि वे शरणार्थी संकट में हैं।"
छोटी नावों में ब्रिटेन पहुंचने वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या के लिए केंट में एक पूर्व सैन्य अड्डे, मैनस्टन को इस साल फरवरी में एक प्रसंस्करण केंद्र के रूप में खोला गया था।
सांसदों को पिछले सप्ताह उनकी पुनर्नियुक्ति के बाद पहली बार संबोधित करते हुए गृह सचिव ने कहा कि 2022 में दक्षिण तट पर करीब 40,000 लोग पहुंचे हैं, इनमें से कई आपराधिक गिरोह के सदस्य हैं।
डेली मिरर ने लेबर सांसद जारा सुल्ताना के हवाले से कहा कि सुएला की भाषा नफरत को बढ़ावा देती है और विभाजन फैलाती है।
ब्रेवरमैन ने यह टिप्पणी भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के यह कहने के कुछ दिनों बाद की कि करुणा उनके प्रशासन के केंद्र में होगी।
लेबर पार्टी की उप नेता एंजेला रेनर ने कहा, "ऋषि सुनक ने प्रधान मंत्री के रूप में अखंडता, व्यावसायिकता और जवाबदेही लाने का वादा किया था। इसके बजाय, उन्होंने सुएला ब्रेवरमैन को वापस लाया।"
शरणार्थी केंद्रों पर भीड़भाड़, बीमारी से ग्रस्त और खतरनाक होने के सवालों के बाद, ब्रेवरमैन ने स्वीकार किया कि सिस्टम टूट गया है और अवैध प्रवासी नियंत्रण से बाहर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story