विश्व

अचानक रात में आसमान हो गया रोशन, जमीन की तरफ जलती हुई आ रही थी कुछ चीज, जांच करने पर हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
1 March 2021 12:06 PM IST
अचानक रात में आसमान हो गया रोशन, जमीन की तरफ जलती हुई आ रही थी कुछ चीज, जांच करने पर हुआ ये खुलासा
x

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हाल ही में रात में आसमान रोशन हो गया. अंतरिक्ष से कुछ बहुत तेजी से जलता हुआ जमीन की तरफ आ रहा था. लोगों को लगा कि कोई उल्कापिंड है. लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि ये चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए रॉकेट था, जो वायुमंडल में वापस आया तो जलने लगा.

इस रॉकेट के जलने की वजह से क्वींसलैंड के आसमान पर काफी देर तक रोशनी थी. सबसे पहले इसका वीडियो बनाने वाले जैस्पर नैश ने कहा कि पहले मुझे लगा कि ये कोई मेटियोर यानी उल्कापिंड है. लेकिन जैसे ही यह टूट कर अलग होने लगा तो मैं और मेरी पत्नी ने कहा कि ये स्पेस का कचरा है, जो धरती पर आ रहा है.
साउदर्न क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर जोंटी हॉर्नर ने कहा कि ये चीन का रॉकेट था, जो वापस वायुमंडल में आ गया. इस रॉकेट ने नवंबर 2019 में चीन के सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया था. यह चीन के रॉकेट की धरती पर री-एंट्री थी.
एक और दर्शक जैक रॉबिन्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट डाला और कहा कि मुझे पहले लगा ये उल्कापिंड है. लेकिन जब तक मुझे पता नहीं चला कि मैंने क्या देखा, तब तक सब ठीक था. लेकिन जब मुझे पता चला कि वह चीन के स्पेस कचरा है. तो मैं पूरा हिल गया.
पिछले साल 11 मई को चीन के रॉकेट का एक बड़ा हिस्सा धरती पर गिरा था. अंतरिक्ष से पृथ्वी पर पहुंचे इस कचरे का वजन 17 हजार 8 सौ किलोग्राम है और लगभग 30 वर्षों में ये पृथ्वी पर गिरा सबसे बड़ा मलबा है. ये मलबा चीन के ही Long March 5B रॉकेट का टुकड़ा था. एक हफ्ते तक रॉकेट ने अंतरिक्ष में चक्कर लगाया. उसके बाद बिना नियंत्रण के पृथ्वी की तरफ गिरने लगा.
हैरान करनेवाली एक बात ये है कि पृथ्वी पर गिरने से पहले ये कचरा अमेरिका के न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों के करीब से गुजरा, और फिर ये अटलांटिक महासागर में गिर गया. अंतरिक्ष में खराब हो चुके सैटेलाइट्स के टुकड़े बहुत तेजी से धरती का चक्कर लगाते रहते हैं. इनकी गति 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story