विश्व

अचानक लाइट हुई बंद, शख्स ने गलत लड़की को किया प्रपोज, जानें फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
18 Nov 2021 10:27 AM IST
अचानक लाइट हुई बंद, शख्स ने गलत लड़की को किया प्रपोज, जानें फिर क्या हुआ?
x

नई दिल्ली: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहे एक शख्स के साथ धोखा हो गया. दरअसल, प्रेमी जब हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर घुटने के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने जा रहा था, तभी लाइट चली गई. अंधेरे में उसने गलत लड़की को प्रपोज कर दिया. जैसे ही लाइट आई तो वह अवाक रह गया.

यह पूरा वाक्या 14 नवंबर को हुआ. चीनी प्रांत जिआंगसु के लियानयुंगंग शहर के एक स्टूडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. समाचार साइट Baidu के अनुसार, विश्वविद्यालय के छात्र (जिसका नाम नहीं बताया गया) ने अपनी गर्लफ्रेंड से अपने प्यार को कबूल करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया था.
वह स्टेज पर था और घुटने के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला था, तभी लाइट चली गई. इसके बाद वह उठा और गलत लड़की के पास जाकर अंधेरे में उसे प्रपोज करने लगा. जब लाइट आई है तो वह अवाक रह गया और तुरंत उठ खड़ा होकर अपने आपको संभालने लगता है. इस पर साथी दोस्त हंस पड़ते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वाक्ये के बाद भी उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उसकी गर्लफ्रेंड ने हामी भी भर दी. फिलहाल इस पूरे वाक्ये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story